Home छत्तीसगढ़ प्रॉपर्टी डीलर से 1 करोड़ 30 लाख की ठगी, डबल प्रॉफिट के...

प्रॉपर्टी डीलर से 1 करोड़ 30 लाख की ठगी, डबल प्रॉफिट के लालच में आया

0

दुर्ग : भिलाई में एक प्रॉपर्टी डीलर ने जल्द पैसा दुगना करने के लालच में 1 करोड़ 30 लाख रुपए गंवा दिए। चार लोगों ने मिलकर उसके पैसे को फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी में इनवेस्ट कराया और हजम कर गए। वैशाली नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैशाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोहका भिलाई का रहने वाला ज्ञान प्रकाश साहू प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। वो माइंड एंड मेमोरी नाम से एक कंपनी भी रन कर रहा है। इसी कंपनी के प्रमोशन के दौरान साल 2019 में उसकी पहचान चार लोगों से हुई। उन लोगों ने साहू को बताया कि वो लोग रोबो टेडर्स एफएस लिमिटेड और इंफिनॉक्स कैपिटल नाम से कंपनी चलाते हैं। इस कंपनी में शेयर ट्रेडिंग का काम होता है। वो लोग एआई के जरिए लोगों का पैसा शेयर मार्केट में इनवेस्ट करवाते हैं। इससे ना सिर्फ कम समय में इनवेस्टर का पैसा दोगुना होता है, बल्कि वो उस पैसे में उसे 10 प्रतिशत का रिटर्न भी देते हैं।

ज्ञान प्रकाश साहू उनके झांसे में आ गया। उसने अपनी मेहनत की कमाई उनके कहने पर उनकी फर्जी कंपनी में लगा दिया। शुरूआती दौर में उसे मुनाफा भी मिला इससे उसने साल 2019 से लेकर साल 2022 के बीच तीन साल में 1 करोड़ 30 लाख रुपए ठगों की कंपनी में लगा दिया।

वैशाली नगर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here