Home छत्तीसगढ़ मवेशी और स्वयं की सुरक्षा के लिए स्वावलंबी महिला विकास समिति की...

मवेशी और स्वयं की सुरक्षा के लिए स्वावलंबी महिला विकास समिति की सराहनीय पहल

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद, पाण्डुका: गरियाबंद जिले में स्वावलंबी महिला विकास समिति ने गौ माता और आमजन की सुरक्षा के लिए एक बेहद प्रशंसनीय अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत, सड़कों पर घूम रही गायों को रेडियम पट्टिका पहनाई जा रही है, ताकि रात के समय या कम रोशनी में वाहन चालकों को उनकी उपस्थिति का पता चल सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।यह अभियान पूरे गरियाबंद जिले में एक अनुकरणीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। समिति का उद्देश्य सड़कों पर मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना और गौ माता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह कदम न केवल जानवरों के जीवन की रक्षा करेगा बल्कि वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस नेक पहल की शुरुआत के समय तनु साहू, सारिका महाडिक, मंजू चनापे, नेहा, गुलेश्वरी ठाकुर, साक्षी कुटारे, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद सदस्य दुलारी साहू, सरपंच सुश्री भानु ध्रुव, सचिव श्री रामगोपाल ध्रुव, पाण्डुका के पंच और ग्राम निवासी उपस्थित थे। सभी ने इस अभियान की सराहना की और इसे सफल बनाने में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।समिति ने वाहन चालकों से भी अपील की है कि वे सड़कों पर गायों की उपस्थिति के प्रति अधिक सावधानी बरतें और धीमी गति से वाहन चलाएं। यह सामूहिक प्रयास ही गौ माता और स्वयं की सुरक्षा को आसान बना सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here