Home छत्तीसगढ़ सेक्स रैकेट से जुड़े हैं महादेव घाट में मारपीट करने वाली युवतियों...

सेक्स रैकेट से जुड़े हैं महादेव घाट में मारपीट करने वाली युवतियों के तार!

0

रायपुर:राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके में बीते दिनों युवक-युवतियों के बीच हुई मारपीट के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर आ रही है कि आधी रात युवकों से मारपीट करने वाली युवतियों के तारे सेक्स रैकेट से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये युवतियां प्रदेश में देह व्यापार का सिंडिकेट चलातीं हैं। फिलहाल मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 युवतियों को हिरासत में लिया है। वहीं, 4 युवकों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। कल पूरे मामले में रायपुर एसएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेंगे।

गौरतलब है कि बीते दिनों रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट इलाके से युवक-युवतियों की मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में युव​क-युवतियां गाली गलौच करते हुए जमकर लात-घूंसे चलाते दिखाई दिए थे। नशे में धुत इन लोगो के बीच मारपीट इस हद तक बढ़ी कि कुछ के कपड़े तक फट गए। वहीं, मारपीट में कुछ लड़कियों को गंभीर चोटें आई थी।

फिलहाल मामले में खुलासा किए जाने से पहले कुछ भी कहना मुश्किल है, क्योंकि रायपुर में पहले भी देह व्यापार के कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, शराब पीकर युवक-युवतियों की मारपीट के भी मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे अब देखने वाली बात होगी कि क्या सच में युवतियों का कनेक्शन बड़े देह व्यापार के रैकेट से है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here