Home छत्तीसगढ़ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की शर्मनाक...

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की शर्मनाक हरकत, पुलिस मौके पर पहुंची

0

रायगढ़ :  शहर में एक शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। चक्रधर नगर क्षेत्र में ठीक न्यायालय के सामने स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के चेहरे पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कीचड़ पोत दिया। यह कृत्य जैसे ही सामने आया, पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मानव समाज सहित अंबेडकरवादी संगठनों आम नागरिक और समाजसेवी मौके पर पहुंचने लगे। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला के साथ कांग्रेस की टीम भी पहुंची हुई है। सभी ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी एवं चक्रधर नगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना ने सामाजिक सौहार्द पर हमला करने वाले तत्वों की मानसिकता को उजागर किया है। वहीं शहरवासी इस अमर्यादित हरकत के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं और इस कृत्य को अंजाम देने वाले और सामाजिक तत्व की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here