Home मनोरंजन ‘महाभारत’ के बाद संन्यास ले लेंगे Aamir Khan? आखिरी फिल्म को लेकर...

‘महाभारत’ के बाद संन्यास ले लेंगे Aamir Khan? आखिरी फिल्म को लेकर सुपरस्टार ने तोड़ी चुप्पी…

0

Mumbai:- आमिर खान के कमबैक का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. अपनी निजी जिंदगी में आए नए प्यार से लेकर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ तक को लेकर आमिर खान लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद अब सुपरस्टार बड़े पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इतना ही नहीं एक्टर ने ‘सितारे जमीन पर’ का प्रमोशन तक शुरू कर दिया है. बीते दिनों आमिर ने कहा था कि ‘महाभारत’ के बाद शायद उनके पास कुछ न बचे करने को. उनके इस बयान के बाद ये खबरें आने लगी कि ‘महाभारत’ आमिर की आखिरी फिल्म भी हो सकती हैं, जिसपर अब एक्टर ने अपना रिएक्शन शेयर किया है.

बात का गलत मतलब निकाल लिया – आमिर:- आमिर खान ने कहा “महाभारत हमारी आखिरी फिल्म नहीं होगी. अभी मामला ऐसा है कि हम कुछ भी बोलें, उसका गलत मतलब निकल आता है. मुझसे पूछा गया कि आप कोई ऐसी फिल्म करो जिसको करने के बाद आपका काम करने का मन न हो. तो वह फिल्म कौन सी होगी?” आमिर ने आगे कहा “मटेरियलवाइज मुझे एक ही चीज नजर आती है कि जो फिल्म करने के बाद शायद मेरे मन में ये ख्याल उठे कि बस हो गया. मैंने उसका जवाब इस तरह दिया था. लोगों को लगा कि महाभारत मेरी आखिरी फिल्म होगी. जवाब को ठीक से सुना कीजिए.”

आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’:- बीते दिनों आमिर खान ने राज शमानी के साथ बातचीत के दौरान ‘महाभारत’ को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था. उन्होंने बताया था कि वह ‘सितारे जमीन पर’ के बाद ‘महाभारत’ पर काम करना शुरू करेंगे. एक्टर ने कहा था कि मुझे लगता है कि यह ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसको करने के बाद मुझे ये लगेगा कि अब मैं इससे अच्छा नहीं कर पाउंगा. यह फिल्म भव्य होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here