Home देश इस हॉस्टल में घुस गया था प्लेन, एक स्टूडेंट की मां ने...

इस हॉस्टल में घुस गया था प्लेन, एक स्टूडेंट की मां ने बयां किया खौफनाक मंजर…

0

Ahmedabad: अहमदाबाद प्लेश क्रैश ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया का विमान गुरुवार हादसे का शिकार हो गया. विमान में 242 लोग सवार थे. ये हादसा मेघानीनगर के रिहायशी इलाके में हुआ है. यहीं बीजे मेडिकल कॉलेज है. विमान इस कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग में जा घुसा था. बताया जा रहा है कि इस घटना में 20 छात्रों की मौत हुई है. किसी तरह अपनी जान बचाने वाले एक स्टूडेंट की मां ने हादसे का खौफनाक मंजर बयां किया.

हालांकि, अभी तक 20 छात्रों की मौत के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन हॉस्टल की कुछ तस्वीरें आई हैं, जो दिल दहला देने वाली हैं. इनमें कई तस्वीरों में साफतौर पर देखा जा सकता है कि थालियों में खाना रखा हुआ है. जो इसकी तस्दीक करता है कि हॉस्टल में प्लेन घुसने के बाद वहां कितना अफरातफरी वाला माहौल और दहशत रही होगी.उन्होंने कहा है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से नए अपडेट के लिए संपर्क करें. हम आपसे सहयोग और धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं, क्योंकि अधिकारी इस उभरती हुई स्थिति से निपट रहे हैं. आगे की अपडेट जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी.

गुजरात के अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचीं रमीला ने बताया कि उनका बेटा लंच ब्रेक के दौरान हॉस्टल गया था. विमान वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बेटा सुरक्षित है और उन्होंने उससे बात की है. वो दूसरी मंजिल से कूद गया था, इसलिए उसे कुछ चोटें आईं.विमान दुर्घटना के बाद अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचीं पूनम पटेल ने कहा,मेरी भाभी लंदन जा रही थीं. एक घंटे के भीतर मुझे खबर मिली कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसलिए मैं यहां आई हूं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here