Home छत्तीसगढ़ आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों का घर से निकलना मुश्किल, प्रशासन से...

आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों का घर से निकलना मुश्किल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा  : किरंदुल में काले रंग के आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत का माहौल है। कुत्तों के काटने के डर से नगर के परिवार अपने बच्चों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं और सख्ती के साथ उन्हें घर में ही रख रहे हैं। इस कारण बच्चों का खेलना-कूदना और बाहर जाना मुश्किल हो गया है। सावधानी बरतना जरूरी होने के बावजूद इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है। नगरवासी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक वे डर के साये में जीने को मजबूर रहेंगे और इस समस्या पर कार्रवाई कब होगी? जनता प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की मांग कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here