Home छत्तीसगढ़ नवापारा में बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर

नवापारा में बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर

0

रायपुर :  ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं साइकिल सवार की जान बाल-बाल बची। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान की ओर बढ़ा लेकिन दुकान के सामने बोरिंग से टकराकर रुक गया। जिससे की एक बड़ा हादसा टल गया। दुकान के भीतर मलिक समेत का स्टाफ मौजूद थे।

ये घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि नवापारा के चंपारण चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना में साइकिल बुरी तरह चकनाचूर हो गई। साइकिल को टक्कर मारने के बाद ट्रक सामने बोरिंग से जा टकराया। जिससे ट्रक की गति कम हो गई और वह बोरिंग के ठीक सामने स्थित एक दुकान के सामने रुक गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुकान के अंदर संचालक और कर्मचारी मौजूद थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here