Home छत्तीसगढ़ लोकल चावल सप्लाई कर, दो राइस मिलर कमा रहे थे करोड़ों रूपए,...

लोकल चावल सप्लाई कर, दो राइस मिलर कमा रहे थे करोड़ों रूपए, FIR दर्ज

0

रायपुर :  राजधानी में लोकल चावल में चर्चित ब्रांड का लेबल लगाकर ऊंची कीमत में बेचने का नया मामला सामने आया है। दिल्ली कोर्ट के आदेश पर नियुक्त अफसरों की टीम ने छापा मारकर 180 टन चावल जब्त किया है। इसमें 90 टन तो अब्बा हुजूर ब्रांड का चावल है। ये चर्चित ब्रांड में से एक है। अब्बा हुजूर का लेबल लगाकर निम्न क्वालिटी का चावल बोरियों में भरकर बेचा जा रहा था। जबकि कीमत अब्बा हुजूर के हिसाब से ली जा रही थी। इसमें दो राइस मिलरों की भूमिका जांच के घेरे में है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ओरिजनल ब्रांड के संचालकों का आरोप है कि रायपुर में इस तरह का काम कई जगहों पर हो रहा है।

अब्बा हुजूर के मेन सप्लायरों तक शिकायत पहुंचने के बाद दिल्ली से टीम भेजी गई थी। उसी टीम ने छापा मारकर 180 टन चावल जब्त किया है। राजधानी में अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल की अभी अच्छी डिमांड है। इस चावल का प्रोडक्शन वासंता राइस इंडस्ट्रीज मिर्यालगुडा तेलंगाना वाले करते हैं। पिछले महीने ही उन्हें सूचना मिली थी कि उनके ब्रांड का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उनकी इंडस्ट्रीज में बनीं बोरियों का डुप्लीकेट बनाकर उसमें लोकल चावल भरकर बेचा जा रहा है। उन्होंने ऐसे राइस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली में याचिका दायर की। कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए 2 न्यायालय आयुक्तों की नियुक्ति कर छापा मारने के आदेश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here