एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा के थाना कटेकल्याण अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कटेकल्याण में 13 जून 2025 को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां शौचालय परिसर से एक नवजात मृत भ्रूण बरामद किया गया। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में हड़कंप मचा दिया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रारंभिक जांच शुरू की है। जांच के अनुसार, एक महिला अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ CHC कटेकल्याण में उपचार के लिए आई थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर किया। इसी दौरान माँ-बेटी द्वारा शौचालय के उपयोग के बाद वहां से मृत भ्रूण बरामद हुआ।पुलिस ने मृत भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। थाना कटेकल्याण पुलिस ने बताया कि विधि अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के कारण स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं, और पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए तत्पर है।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है, क्योंकि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है।



