Home हेल्थ शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के क्या लक्षण हैं? किया नजरअंदाज तो...

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के क्या लक्षण हैं? किया नजरअंदाज तो पड़ सकते हैं लेने के देने

0

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बॉडी पर अटैक कर सकती हैं। अगर आप भी हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, तो समय रहते इसके बढ़े हुए स्तर पर काबू पाना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप भी इस बात से बेखबर हैं कि आपको हाई यूरिक एसिड के बारे में पता कैसे चल पाएगा? आइए इस बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हड्डियों पर पड़ता है बुरा प्रभाव

बढ़े हुए यूरिक एसिड के कारण आपकी हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई यूरिक एसिड की वजह से यूरिक एसिड क्रिस्टल जोड़ों में जमा होने लगते हैं। इसके कारण आपको जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा जोड़ों में सूजन का पैदा होना, ये लक्षण भी हाई यूरिक एसिड की तरफ इशारा कर सकता है।

गौर करने वाली बात

क्या आपको पेशाब में जलन महसूस हो रही है? अगर हां, तो आपको इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बार-बार पेशाब आना, ये लक्षण भी हाई यूरिक एसिड का संकेत साबित हो सकता है। लंबे समय तक इस तरह के लक्षणों को इग्नोर करने की वजह से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

थकान और कमजोरी

यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने की वजह से एनर्जी लेवल पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। अगर आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है, तो आपको इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस तरह के लक्षण एक साथ नजर आने पर आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here