Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 5 लोगों की मौत, दो जिलों में हादसे

छत्तीसगढ़ में 5 लोगों की मौत, दो जिलों में हादसे

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 18 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला केशकाल के बड़ेडोंगर के दिगानार मोड़ का है।

जहां एक सवारियों से भरी गा​ड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग से अधिक घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं दूसरा हादसा बलौदाबाजार जिले का है। यहां अमेरा गांव में एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक में जाकर घुस गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा पलारी थाना क्षेत्र के छेरकाडीह के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here