Home छत्तीसगढ़ राज मिस्त्री की हत्या, गली में पड़ी मिली खून से लथपथ लाश

राज मिस्त्री की हत्या, गली में पड़ी मिली खून से लथपथ लाश

0

कोरबा : बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर दफाई इलाके में अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई. खूनी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान 52 वर्षीय तिरिथ राम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री थे.

जानकारी के मुताबिक, तिरिथ राम की हत्या देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घर लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई. खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना स्थल पर बांकी मोंगरा पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. मौके से हत्या में उपयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है.

इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है. मृतक के बेटे पर संदेह है, क्योंकि अक्सर शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद होता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here