Home छत्तीसगढ़ कवर्धा जिला अस्पताल में लापरवाही: टीकाकरण के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने...

कवर्धा जिला अस्पताल में लापरवाही: टीकाकरण के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा

0

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में जिला अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। जहां पंडरिया से प्रसव के लिए लाई गई महिला के नवजात शिशु की टीकाकरण के कुछ देर बाद मौत हो गई। जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का आरोप है कि, डॉक्टरों की लापरवाही के चलते तीन दिन के नवजात की जान गई है। मृत बच्चे मां की गोद में बिल्कुल स्वस्थ था और खेल रहा था।

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी को 7 साल हो चुके थे और यह उनका पहला संतान था। शनिवार को ऑपरेशन के जरिए नवजात का जन्म हुआ था। सोमवार को रुटीन टीकाकरण के बाद अचानक मासूम की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के चलते उसकी मौत हो गई।

परिजनों का अस्पताल में जमकर हंगामा
परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन से जब हम मामले की बात करने की कोशिश किए तो जिला हॉस्पिटल के प्रबंधन का नंबर बंद आ रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here