Home छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर : CG व्यापम ने प्रयोगशाला परिचारक पदों...

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर : CG व्यापम ने प्रयोगशाला परिचारक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की घोषणा कर दी है।

इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2025 शाम 5 बजे तक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त 2025 (रविवार) को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट पर 28 जुलाई 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

व्यापम के नियंत्रक के अनुसार, आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को परीक्षा में शामिल होने की स्थिति में शुल्क की राशि वापस की जाएगी। यह राशि उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here