Home क्रिकेट एयर इंडिया प्लेन क्रैश में इस क्रिकेटर की भी हुई मौत, हादसे...

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में इस क्रिकेटर की भी हुई मौत, हादसे के 5 दिन बाद हुआ खुलासा…

0

एक दिल दहला देने वाले हादसे में एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने से 241 लोगों की जान चली गई, इस घटना ने देशभर को झकझोर कर रख दिया. दरअसल, 12 जून को अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग पर एयर इंडिया का 171 बोइंग ड्रीमलाइनर 787 विमान क्रैश हो गया था. यह हादसा उस समय हुआ जब फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी. चौंकाने वाली बात ये है कि इस घटना में एक क्रिकेटर ने भी अपनी जान गंवा दी.

प्लेन क्रैश में क्रिकेटर की हुई मौत:- एयर इंडिया प्लेन क्रैश में मरने वाले लागों में 23 साल के युवा क्रिकेटर दृढ़ पटेल भी शामिल थे. इस घटना ने क्रिकेट जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है. दृढ़ पटेल इंग्लैंड के लीड्स मोडर्नियन्स क्रिकेट क्लब के एक उभरते हुए ऑलराउंडर थे. वह हडर्सफील्ड यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे थे. क्रिकेट के मैदान पर उनकी प्रतिभा का हर कोई कायल था.

अपने खेल से इंग्लैंड में बनाई पहचान:- पिछले सीजन में दृढ़ पटेल ने इंग्लैंड के लीड्स मोडर्नियन्स क्रिकेट क्लब के लिए 312 रन बनाए थे और 29 विकेट लिए थे, जिससे वह अपने क्लब के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बन गए थे. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और चतुर गेंदबाजी ने उन्हें स्थानीय क्रिकेट समुदाय में खास पहचान दिलाई थी. लेकिन वह छोटी सी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए. श्री पटेल 2024 में लीड्स मॉडर्नियंस के लिए विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेले थे. क्लब ने कहा कि वे उनकी मौत की खबर से अत्यंत दुखी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here