Home छत्तीसगढ़ कोटेश्वर धाम में आध्यात्मिक सत्संग धर्म सभा आयोजित हुआ

कोटेश्वर धाम में आध्यात्मिक सत्संग धर्म सभा आयोजित हुआ

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी  : सप्तर्षियों की तपोभूमि पुण्यधरा वसुंधरा कोटेश्वर धाम कोटाभर्री में 15जून दिन रविवार को आध्यात्मिक सत्संग धर्म सभा का प्रथम बार आयोजन किया गया जिसमें दस शक्तिपीठ पीठाधीश श्रध्येय श्री गिरजानंद सिंह धाकड़ (आयुर्वेद रत्न,सर्पदंश विशेषज्ञ ,लोक कवि,साहित्यकार ,रंगकर्मी, डॉ भीमराव अंबेडकर अलंकरण से सम्मानित)ने उपस्थित होकर अनुयायियों को सत् धर्म,शत मार्ग, सत् वचन की अमृतवाणी से भक्तों को आध्यात्मिक आशीष तथा मार्गदर्शन प्रदान किया ।गुरुदेव गिरजानंद सिंह धाकड़ ने कहा कि मनुष्य अपने जीवन को आध्यात्मिक मार्ग में चलकर ही सफल बना सकता है।

बस्तर रियासत के इस भूभाग में अपने पहले धर्म सभा में उनके द्वारा संचालित दस शक्ति पीठों की विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन दिया ।इस धर्म सभा मंच का सफल संचालन कोमलराम जैन व्याख्याता के द्वारा किया गया। कोटेश्वर धाम की पहली धर्मसभा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में एसपी परिहार के दिशानिर्देशों में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पाण्डेय के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।इस आध्यात्मिक सत्संग धर्म सभा के आयोजन को सफल बनाने में श्री भीमा कोटेश्वर धाम समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह मरकाम,ग्रामीण अध्यक्ष कंवर लाल मरकाम,सोहन मरकाम, वैध संघ प्रदेश अध्यक्ष दशरथ नेताम,डोमार सिंह ध्रुव,डेविड ठाकुर, पुसउ मरकाम,सोनराज नेताम,सुकालू निर्मलकर, दिनेश साहू ,जोहर लाल चंद्रवंशी,जवाहर मरकाम,तीरथ नेताम सहित ग्रामवासियों का योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here