Home देश एअर इंडिया के एक और विमान में खराबी, दिल्ली से पेरिस जाने...

एअर इंडिया के एक और विमान में खराबी, दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट कैंसिल?

0

एअर इंडिया के एक और विमान में तकनीकी खराबी देखी गई, जिसके बाद दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI143 को कैंसिल कर दिया गया. विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका दिया गया. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि 17 जून को दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI143 को रद्द कर दिया गया है. उड़ान से पहले जांच के दौरान कुछ समस्याओं का पता चलने के बाद यह फैसला लिया गया.

एअर इंडिया ने कहा कि इस मसले का समाधान किया जा रहा है. आज की फ्लाइट कैंसिल होने के कारण कल यानी 18 जून को पेरिस से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI142 को भी रद्द कर दिया गया है. कंपनी ने कहा कि वह यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था कर रही है. इसके साथ ही हम फुल रिफंड या रिशेड्यूल का भी ऑप्शन दे रहे हैं.

एअर इंडिया की 4 विमानों में तकनीकी खराबी:- कंपनी ने ये भी कहा कि वह यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है. अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की कई विमानों में तकनीकी खराबी सामने आई है. हॉन्गकॉन्ग, हिंडन एयपोर्ट और सैन फ्रांसिस्को की उड़ानों में समस्याएं पाई गईं. इसके अलावा अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी देखी गई, जिसके बाद विमान को रद्द कर दिया गया.

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा:- 12 जून को अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया था. अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान हादसे का शिकार हो गया. इस विमान में 242 लोग सवार थे. इस हादसे में एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. सबसे बड़ी बात ये है कि विमान टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश कर गया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here