
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : बचेली रेत, आयरन ओर और वेस्ट से भरी तेज रफ्तार हाइवा वाहनों के कारण हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। रविवार शाम करीब 5 बजे एनएमडीसी, सेटल वर्कशॉप, नंदराज पेट्रोल पंप के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा (सीजी 17 केडब्ल्यू 7109) ने पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में जोगा पारा निवासी मनीष बारसे (एनएमडीसी प्लांट में लेबर सलाई का कार्य करने वाले) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेडमा निवासी नंदा कोरम गंभीर रूप से घायल हो गए। नंदा का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच
शुरू कर दी है।प्रशासन बता दे स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। हाइवा वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर अंकुश लगाने और सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



