Home छत्तीसगढ़ किरंदुल-बचेली पालिका अध्यक्षों ने NMDC भर्ती के लिए मांगा कोचिंग सेंटर, कलेक्टर...

किरंदुल-बचेली पालिका अध्यक्षों ने NMDC भर्ती के लिए मांगा कोचिंग सेंटर, कलेक्टर ने दिया आश्वासन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा, किरंदुल: मंगलवार को किरंदुल नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह और बचेली नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर स्थानीय युवाओं के लिए NMDC भर्ती (L01 और L02) हेतु कोचिंग सेंटर शुरू करने की मांग की। रूबी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह सुविधा युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी।कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि किरंदुल और बचेली में जल्द ही कोचिंग सेंटर शुरू किए जाएंगे। स्थानीय छात्र लंबे समय से इस सुविधा का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकें और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर पार्षद लीना सोनी और किरंदुल के पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here