
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला बैगापारा में शादी समारोह में शामिल होने आये एक युवक के साथ मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विशेश्वर सिंह वल्द श्याम जीत सिंह उम्र 18 वर्ष साकिन भिठवा थाना सीतापुर 15 जून को अपने ननिहाल ग्राम रजपुरी कला बैगा पारा अपने मौसी के शादी समारोह में शामिल होने आया था।
अचानक बीजली गुल होने पर डीजे साउण्ड सिस्टम के जनरेटर से बीजली व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही थी इसी दौरान गांव के रामकुमार उसके साथी पृथ्वी , सुरेन्द्र प्रियांशु डीजे बजाओ नहीं तो लीड को नोच दिया जायेगा हुड़दंगी मचाते लीड को नोचने का प्रयास करने लगे। प्रार्थी युवक ने मना किया तो तीनों आरोपियों ने मिलकर जमकर पीटा जिससे युवक के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आये उसके भाई को भी हाथ मुक्के डंडा से मारा। पिडित ने 17 जून को थाना उपस्थित आकर तीनों आरोपीयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ धारा सदर 296,351(2) 115(2) 3(5) बीएनएस क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।



