
सोचिए, एक ऐसी फिल्म जो बिना शोर-शराबे के, चुपचाप ओटीटी पर आकर सबके दिलों में जगह बना ले। न कोई बड़ा स्टार, न तगड़ा प्रमोशन, फिर भी IMDb पर 7.7 की तगड़ी रेटिंग हासिल कर ले! अब आप सोच रहे होंगे, आखिर ये कौन-सी फिल्म है, जो सोशल मीडिया से लेकर दोस्तों की वॉचलिस्ट तक हर जगह छाई हुई है?
फिल्म का नाम
चलिए सस्पेंस खत्म करते हैं। इस फिल्म का नाम ‘वाजहाई (Vaazhai)’ है। जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई ये फिल्म इन दिनों जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। इसकी कहानी एक छोटे से गांव के लड़के शिवनैंधन की है, जो स्कूल के साथ-साथ केले के बागान में काम करता है। उसकी जिंदगी में गरीबी, परिवार की जिम्मेदारियां, दोस्ती और पहली मोहब्बत…सब कुछ है, लेकिन अंदाज ऐसा कि आप खुद को उसकी कहानी में खोया हुआ महसूस करेंगे।
क्यों देखें?
- इस फिल्म में आपको गांव की सादगी, रिश्तों की मिठास और जिंदगी की कड़वाहट…सबकुछ एक साथ देखने को मिलेगी।
- फिल्म का हर सीन इतना असली लगता है कि लगेगा, जैसे आप खुद गांव में घूम रहे हों।
- क्लाइमेक्स में इमोशन्स की ऐसी बौछार है कि आंखें नम हो जाएंगी, लेकिन बिना किसी ओवरड्रामा के।
- अगर आपको ‘कर्णन’ या ‘परियेरुम पेरुमल’ जैसी फिल्में पसंद आई थीं, तो ये फिल्म भी आपका दिल जीत लेगी।
आईएमडीबी रेटिंग
IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिलना कोई मजाक नहीं है! दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने फिल्म की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी सच्चाई, एक्टिंग और कहानी की खूब चर्चा कर रहे हैं। कई लोग तो इसे साल की सबसे बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं।



