Home छत्तीसगढ़ स्कूलों ने 300 बसों की नहीं कराई जांच, अब होगी कार्रवाई

स्कूलों ने 300 बसों की नहीं कराई जांच, अब होगी कार्रवाई

0

रायपुर : ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग ने शनिवार और रविवार को छात्रों का परिवहन करने वाली स्कूल बसों की जांच की. साढ़े पांच सौ बसों की जांच में 100 से ज्यादा में तकनीकी खामियां मिली हैं. जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं. खबर है कि कई स्कूल प्रबंधन में अपनी बसों की जांच नहीं कराई है. ऐसे स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि संबंधित बसों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा. परिवहन विभाग ने करीब 300 बसों की सूची भी तैयार की है. जिन्हें जांच के लिए पंडरी बस स्टैंड में नहीं लाया गया था. 19-20 जून को भी कैम्प जारी रहेगा.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला के मुताबिक रायपुर जिले में शैक्षणिक संस्थाओं के पास नौ सौ बस होने की जानकारी मिली है. पिछले शनिवार और रविवार को करीब साढ़े 5 सौ बसों की जांच की गई. तीन सौ से साढ़े तीन सौ बसों की जांच कराने संबंधित स्कूल प्रबंधन को दो दिनों का वक्त दिया गया है. यदि बस स्टैंड में दो दिनों में जांच नहीं कराई गई तो कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है. आशंका है कि बसों में तकनीकी खराबी और दस्तावेज नहीं होने के कारण उनकी जांच नहीं कराई जा रही है और उनके जरिए स्कूली बच्चों का परिवहन किया जा रहा है. आने वाले दिनों में पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा सड़कों पर स्कूली बसों की जांच की जाएगी. तकनीकी खराबी मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here