Home छत्तीसगढ़ सील बंद पानी की बोतल से निकला कीड़ा, फैक्ट्री में फूड सेफ्टी...

सील बंद पानी की बोतल से निकला कीड़ा, फैक्ट्री में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

0

भिलाई:  सील बंद बोतल में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद राज्य फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने उतई स्थित एक पानी की फैक्ट्री पर दबिश दी। यह फैक्ट्री राघव स्क्रीन वेंचर नामक कंपनी द्वारा संचालित है जहाँ “तुलसी ब्रांड के नाम से पानी का निर्माण किया जा रहा था।

विभाग ने फैक्ट्री के भीतर साफ-सफाई, पानी बनाने की प्रक्रिया सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। साथ ही पानी का सैंपल भी कलेक्ट किया गया जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जिस स्थान से सीलबंद बोतल में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली थी वहां भी टीम जांच करेगी। इस मामले में फैक्ट्री संचालक का कहना है कि जिस बोतल में कीड़ा मिला है वह उनके द्वारा सप्लाई नहीं की गई थी। ऐसे में जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर बंद बोतल के भीतर कीड़ा किस तरह से पहुंचा।

गौरतलब है कि तुलसी ब्रांड का पानी केवल दुर्ग जिले में ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी सप्लाई किया जाता है। ऐसे में बोतलबंद पानी में कीड़ा मिलने की घटना जनता के स्वास्थ्य के साथ बड़ी लापरवाही मानी जा सकती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here