Home छत्तीसगढ़ SBI किरंदुल की प्लेटिनम जुबली पर स्टाफ ने किया रक्तदान, समाज सेवा...

SBI किरंदुल की प्लेटिनम जुबली पर स्टाफ ने किया रक्तदान, समाज सेवा का दिया संदेश

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा किरंदुल :  भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की 70वीं वर्षगांठ (प्लेटिनम जुबली) के अवसर पर किरंदुल शाखा के स्टाफ ने मानवीय पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस नेक कार्य में सभी स्टाफ सदस्यों ने NMDC हॉस्पिटल, किरंदुल के ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया।इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन के नेतृत्व में लगभग 10 स्टाफ सदस्यों, जिनमें आशीष देवांगन, सुनील कोर्राम, भुजबल कुमार, विष्णु टेकाम, अनुराग महावार, सना फातिमा, प्रतीक सायर और परख दुआ शामिल थे, ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए हॉस्पिटल के डॉ. मनोज लाल, डॉ. संबित कुमार और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा, जिन्हें स्टाफ ने धन्यवाद दिया।मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन ने आम जनता और SBI के ग्राहकों से अपील की कि वे इस पुण्य कार्य से जुड़ें और अधिक से अधिक रक्तदान करें, ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके।यह पहल न केवल बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here