Home छत्तीसगढ़ शिक्षिका की मौत: स्कूटी से स्कूल से लौट रही थी टीचर… ट्रैक्टर...

शिक्षिका की मौत: स्कूटी से स्कूल से लौट रही थी टीचर… ट्रैक्टर ने मारी ठोकर…

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार सहायक शिक्षिका गीता पैंकरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा आईटीआई कॉलेज के पास हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गीता पैंकरा स्कूल से आ रही थीं, जब यह हादसा हुआ। बताया गया है कि, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। जिससे वह सीधे स्कूटी सवार शिक्षिका गीता पैंकरा से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही बीजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। कल पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतका एक समर्पित शिक्षिका थीं और उनके असमय निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here