Home आस्था योगिनी एकादशी के दिन पूजा के समय ये चालीसा का पाठ जरूर...

योगिनी एकादशी के दिन पूजा के समय ये चालीसा का पाठ जरूर करें,बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

0

19 जून 2025:- आषाढ़ माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है. आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर योगिनी एकादशी व्रत रखा जाता है. इस साल योगिनी एकादशी 21 जून को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य देता है. एकादशी का दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी सबसे उत्तम होता है. अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो योगिनी एकादशी के दिन पूजा के समय लक्ष्मी चालीसा का पाठ जरूर करें.

लक्ष्मी चालीसा के क्या फायदे हैं:- ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से घर की दरिद्रता दूर होती है, धन लाभ होता है, सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके अलावा, एकादशी पर लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से शुक्र ग्रह के संबंधित दोष और मुश्किलें भी दूर हो जाती हैं. वैसे तो लक्ष्मी चालीसा का पाठ किसी भी दिन किया जा सकता है, लेकिन शुक्रवार और एकादशी पर लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here