Home देश खूंटी में भारी बारिश के कारण पुल धंसा, बीच में फंसा ट्रक...

खूंटी में भारी बारिश के कारण पुल धंसा, बीच में फंसा ट्रक सिमडेगा खूंटी मार्ग बंद…

0

झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। तोरपा-सिमडेगा रोड पर मुरहू थाना क्षेत्र के पास बनई नदी पर बना पुल अचानक भारी बारिश के कारण धंस गया। हादसे के वक्त एक ट्रक पुल से गुजर रहा था, जो बीच में ही फंस गया है।यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। तेज बहाव और जमीन में नमी के चलते पुल कमजोर पड़ गया और अचानक उसका एक हिस्सा धंस गया।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। पुल धंसने के कारण तोरपा और सिमडेगा के बीच का सड़क संपर्क पूरी तरह से बंद हो गया है। अब लोगों को वैकल्पिक रास्तों से यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से रास्ता बदलने की सूचना दी जा रही है और पुल के जल्द मरम्मत की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बारिश जारी रहने की वजह से फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित रास्तों से ही सफर करें और पुल के आसपास जाने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here