Home छत्तीसगढ़ सोसाइटियों में खाद और बीज की किल्लत, प्रदेशभर में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन,...

सोसाइटियों में खाद और बीज की किल्लत, प्रदेशभर में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, 25 से 30 जून तक चलेगा आंदोलन

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में खाद, बीज की कमी को लेकर कांग्रेस 25 जून से 30 जून तक प्रदेश की सभी सोसाइटी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन करेगी। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में डी.ए.पी. और एनपीके जैसे उर्वरकों की भारी कमी है, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है।

बैज ने कहा कि सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ रही है, न समय पर खाद की व्यवस्था कर पाए, न सोसाइटियों में भण्डारण की व्यवस्था हुई। खरीफ की बोनी का समय आ चुका है, किसानों को न खाद मिल रहा है, न बीज।

उन्होंने कहा, किसानों की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश की सभी सोसाइटियों में उर्वरकों और बीज की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। यह आंदोलन प्रदेश में 25 से 30 जून तक चलेगा। उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरेगी तो कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here