Home छत्तीसगढ़ युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर की पिटाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर की पिटाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

0

भिलाई :  युवक का अपहरण कर उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में खुर्सीपार पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरा मिल संचालक उज्जवल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व कर्मी हरीश कुमार सोनी उर्फ विक्की का अपहरण किया था।

घटना के करीब महीनेभर बाद पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत उर्फ टकली, हरू उर्फ हर्ष सिंह और गोली उर्फ ओमकार सिंह को ही गिरफ्तार कर सकी है। मुख्य आरोपी उज्जवल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

श्रमिक नगर छावनी निवासी हरीश ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि पहले वह नवातरिया जामुल निवासी उज्जवल सिंह की आरा मिल में काम करता था। 21 मई की रात करीब 8 बजे उसे उज्जवल ने पुराना पेमेंट देने का हवाला देकर केनाल रोड पर इंद्रजीत के घर के पास बुलाया। काम खत्म करके रात 10 बजे केनाल रोड पहुंचा, जहां पहले से उज्जवल उसका इंतजार कर रहा था।

कार में शुभम सिंह और इंद्रजीत उर्फ टकली समेत अन्य साथी बैठे थे। उसे कार में बिठाकर निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गए। वहां उज्जवल के कहने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी कार में जबरदस्ती बिठाकर उज्जवल के सुरडुंग वाले फार्म हाउस ले गए। इस बीच आरोपियों ने उसे नशे का इंजेक्शन भी दिया। 23 मई को आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा और सीधे थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here