Home छत्तीसगढ़ गलत इलाज से बेटे के पैर में हुआ इन्फेक्शन, पिता ने कर...

गलत इलाज से बेटे के पैर में हुआ इन्फेक्शन, पिता ने कर दी डॉक्टर की पिटाई

0

कोरबा : कोसाबाड़ी के क्लीनिक में घुसकर एक युवक ने गलत इलाज का आरोप लगाते डॉ. सुबोध थवाईत को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद हाथापाई की। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना 16 जून की है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार डॉ. सुबोध थवाईत अपने क्लिनिक में बैठे हुए थे। उसी दौरान एक युवक अपने बेटे को लेकर पहुंचा और पहले गेट को बंद कराया। इसके बाद मोबाइल में कुछ तस्वीरें दिखाई और थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले की शिकायत करते हुए डॉ. थवाईत ने बताया कि उसके बेटे को टीका लगाया गया था।

जिसके बाद जांघ में इन्फेक्शन हो गया था। उसे सर्जरी की सलाह दी गई थी। दूसरी ओर मामले में बताया गया है कि परिजन ने रायपुर के अस्पताल में इलाज कराया, जिससे बच्चे की हालत में सुधार हो गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here