
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की 70वीं वर्षगांठ (प्लेटिनम जुबली) के अवसर पर कीरंदुल शाखा द्वारा बैंक कॉलोनी और शाखा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस नेक पहल में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह, सीएमओ शशि भूषण मोहपात्रा, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में SBI कीरंदुल के मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों परख दुआ, प्रतीक सायर, सुनील कोर्राम, भुजबल कुमार, विष्णु टेकाम, घनश्याम संबोईर, अनुराग महावार, सना फातिमा और श्वेता सिंह ने सक्रिय योगदान दिया। मुख्य प्रबंधक ने विशेष रूप से विष्णु टेकाम, भुजबल कुमार और सुनील कोर्राम को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।उत्कर्ष देवांगन ने आम जनता और SBI के ग्राहकों से अपील की कि वे इस पर्यावरणीय पहल से जुड़ें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सके।



