
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : स्थानीय सामुदायिक भवन में भाजपा मंडल लखनपुर द्वारा 19 जून दिन गुरुवार को संकल्प से सिद्धि तक प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन सभा का आयोजन किया गया। इस सभा आयोजन में अम्बिकापुर से आये भाजपा के मुख्य वक्ता विद्यानंद मिश्रा ,निश्चल प्रताप सिंह शामिल हुये कार्यक्रम आरंभ करने से पहले भाजपा के मचासीन अतिथियों ने महान विभूति श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता की छायाचित्र के सम्मुख धूप दीप प्रज्वलन के साथ पुष्पार्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी के अध्यक्षता में राजनीतिक, सामाजिक , व्यावसायिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, समाजसेवी, चिकित्सा ,अभियंता सहित अन्य संगठनों से जुड़े जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्ध जनों के मौजूदगी में सम्मेलन संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अंबिकापुर से आए वक्ता ज्योति नंद मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा –मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशहित में अनेक कार्य किये है यकीनन सराहनीय है यदि जिक्र किया जाये तो प्रमुख रूप से कश्मीर से 370 हटाये गये । अयोध्या में सदियों से चली आ रही विवाद को खत्म करते हुए विशाल भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया गया। इतना ही नहीं, देश में चारों तरफ सड़कों की जाल बिछाने जैसे अनेकों रचनात्मक कार्य प्रधानमंत्री जैसे विकास पुरुष के द्वारा कराये गये।
वहीं निश्चल प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में किए कार्यों की फेहरिस्त काफी लंबी है। प्रधानमंत्री द्वारा कराये गये कार्यों की उपलब्धियो और योजनाओं को ऐतिहासिक कार्य बताया गया। दरअसल संकल्प से सिद्धि तक नामक एक व्यापक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों के उपलब्धियों और योजनायो को जन-जन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं से अपील किया है।स्थानीय वक्ता में दिनेश साहू , राजेंद्र जायसवाल, सुरेश जायसवाल , सत्यनारायण तिवारी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि– मोदी एक विकास पुरुष हैं। जिनके नेत्तृत्व में समुचा भारत देश एक अलग पहचान बनाने जा रही
है । आने वाले समय में हमारा भारत एक दिन विश्वगुरु बनने को अग्रसर है ।
बहुत जल्द भारत एक विश्वगुरु बनेगा साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करना तथा प्रदाय कराना प्राथमिकता होगी।
इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,नगर पंचायत अध्यक्षा सावित्री साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा सन्नी बंसल, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े , विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल , राहुल अग्रवाल,राजेंद जायसवाल , सतनारायण तिवारी, सुरेश प्रसाद जायसवाल, अवधेश यादव ज़सचिन बंसल , महेश्वर राजवाड़े , पार्षद पूनम साहू,निशांत गुप्ता , जनपद सदस्य रजनी पैकरा, श्रीमती मति बाई रजवाड़े, यतेन्द्र पाण्डेय, कन्हैया साहू अधिवक्ता,लछमन साहू, गवरी साहू,कर्मेंद्र राजवाड़े , बसंत गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अजय कांत गुप्ता,देव विष्णु गुप्ता मुकेश ठाकुर, जीत नारायण , सचिन बारी , विष्णु राजवाड़े, मैनेजर सिंह,गीता राजवाड़े, अमर साय राजवाड़े, बुधन सिंह, प्रभु सिंह, लाल जीत सिंह, चंचल दास, परमिला राजवाड़े रामकुमारी सिंह, रामकुमारी साहू, घरभरन राजवाड़े, कार्तिक प्रजापति, कुश सिंह, चेतन राजवाड़े,सभी पाषर्दगढ़ सभी बीडीसी सभी सरपंच बूथ अध्यक्ष पोलिंग बूथ प्रभारी नगर के प्रबुद्ध जन तथा भाजपा मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता इस बैठक में हाजिर रहे।



