Home देश इंदौर में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ी: 5 नए मरीज, 145 कुल...

इंदौर में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ी: 5 नए मरीज, 145 कुल मामले, 61 एक्टिव केस; स्वास्थ्य विभाग सतर्क?

0

इंदौर: इंदौर में शुक्रवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक अहमदाबाद का रहने वाला है और काम के सिलसिले में इंदौर आया था। दूसरा मरीज इंदौर का ही है, जो हाल ही में केरल से लौटा है। दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उनकी हालत स्थिर है। इंदौर का मरीज अपने घर पर ही आइसोलेशन में है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली और कर्नाटक में एडवाइजरी जारी की गई है।

देशभर से आ रहे मामले:- दिल्ली में सोमवार से गुरुवार तक कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में पिछले 20 दिनों में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य में अभी 35 एक्टिव केस हैं। इनमें से 32 मामले बेंगलुरु से हैं। बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अच्छी बात यह है कि दोनों ही राज्यों में किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। दिल्ली में सावधानी बरतते हुए अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार चाहती है कि अस्पताल हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

लक्षण दिखने पर डॉक्टर से ले सलाह:- कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इसलिए हमें सावधान रहने की जरूरत है। मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और समय-समय पर हाथ धोते रहें। अगर आपको कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। जिनोम सीक्वेंसिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे वायरस के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। इससे पता चलता है कि वायरस में क्या बदलाव हो रहे हैं और यह कितना खतरनाक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here