Home स्वास्थ्य मसूड़ों में सूजन क्यों आती है? जानिए बचाव और इलाज…

मसूड़ों में सूजन क्यों आती है? जानिए बचाव और इलाज…

0

मसूड़ों की सूजन एक चेतावनी है कि मुंह की सफाई या सेहत में कुछ गड़बड़ है. Gum Swelling खानपान में कमी व सही तरीके से मुंह की साफ-सफाई न करने से गंभीर बीमारी बन जाती है जिससे मसूड़ों में सूजन के साथ ब्लीडिंग जैसी समस्या होने लगती है. सही समय पर इलाज न करने से दांतों व मसूड़ों में गंभीर दिक्कत हो सकती है मसूड़ों में सूजन आने को जिंजिवाइटिस  भी कहते हैं, जिसमें दांतों को काफी नुकसान पहुंचता है. इस बीमारी में मसूड़े फूल जाते हैं और उनमें खून आने लगता है. मसूड़ों की सूजन अधिक बढ़ने से पायरिया  जैसी गंभीर दिक्कत हो सकती है जिसके कारण मसूड़े ढीले पड़ जाते हैं, दांतों में दर्द होने लगता है और ब्रश करते समय मसूड़ों से खून भी बहने लगता है. सदी समय पर इलाज न कराया जाए या शुरुआती लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो दांत हिलकर गिरने भी लगते है.

मसूड़ों में क्यों आती है सूजन

दांतों की ठीक से सफाई न करना:- समय से ब्रश न करना या गलत तरीके से ब्रश करने से दांतों पर प्लाक जमा होता जाता है जिससे मसूड़ों में infection होना शुरू हो जाता है

जिंजिवाइटिस:- जिंजिवाइटिस के शुरुआती लक्षण है मसूड़ों में सूजन होना और खून आना. ये ज्यादातर मुंह में बैक्टीरिया के बढ़ने से होती है.

विटामिन की कमी:- दांतों के लिए भी पोषक तत्वों वाला भोजन बहुत जरूरी है जिसमें सबसे जरूरी है विटामिन सी. विटामिन सी की कमी से स्कर्वी बीमारी हो सकती है.

दांतों में खाना फंसना:- कभी-कभी दांतों के बीच में गैप होने लगता है जिसमें खाना फंस जाता है. ये फंसा हुआ खाना साफ ना हो जो सड़ने लगता है और मुंह में बैक्टीरिया होने लगते हैं.

धूम्रपान/तंबाकू का सेवन:- इससे मसूड़ों की सेहत खराब होती है. मुंह में दुर्गंध बनी रहती है.

मसूड़ों की सूजन कम करने के आसान टिप्स

. नमक वाले गुनगुने पानी से कुल्ला करें

. मसूड़ों में दर्द होने पर लौंग के तेल से हल्की मसाज करें

. हल्दी व सरसों के तेल को मिलाकर मसूड़ों पर हल्की मसाज करें

. गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर दिन में 2 बार कुल्ला करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here