Home छत्तीसगढ़ ऑपरेशन थिएटर में ले जाते ही बातचीत कर रहे मरीज की मौत,...

ऑपरेशन थिएटर में ले जाते ही बातचीत कर रहे मरीज की मौत, प्राइवेट हॉस्पिटल को सील किया गया

0

जांजगीर-चांपा : जिले के एक निजी अस्पताल अनंत हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. प्राथमिक जांच में खामियां पाए जाने पर देर रात अस्पताल को सील कर दिया गया. इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे.

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक 18 जून को सड़क हादसे में घायल हुआ था और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था. ऑपरेशन की जरूरत होने पर उसे अनंत हॉस्पिटल रेफर किया गया. परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले कहा था कि मरीज की हालत ठीक है और सब कुछ सामान्य हो जाएगा. लेकिन ऑपरेशन थिएटर ले जाने के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने आकर बताया कि मरीज की मौत हो चुकी है

मृतक की बहन ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टरों ने लापरवाही की, जिसकी वजह से युवक की जान चली गई. उन्होंने कहा कि हमें भरोसा दिलाया गया था कि मरीज सुरक्षित है, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही ने बड़ा हादसा कर दिया. मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अस्पताल की जांच कराई. जांच टीम की रिपोर्ट में इलाज में गंभीर खामियां पाई गईं. इसके आधार पर प्रशासन ने अनंत हॉस्पिटल को सील कर दिया. अधिकारी पूरे मामले की विस्तृत जांच करने की बात कह रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here