Home छत्तीसगढ़ परियोजना विद्यालय में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साहपूर्वक हुआ योगाभ्यास

परियोजना विद्यालय में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साहपूर्वक हुआ योगाभ्यास

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा किरंदुल  : दिनांक 21 जून 2025 को परियोजना विद्यालय में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही और प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा मंजू साही ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उप महाप्रबंधक (कार्मिक) के.एल.नागवेणी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।संजीव साही ने अपने संबोधन में कहा, “योग न केवल शारीरिक क्रिया है, बल्कि यह हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो शरीर, मन और ध्यान को जोड़ता है।” योग शिक्षक नरोत्तम धु्रव ने उपस्थित लोगों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, पद्मासन, वज्रासन, शवासन, भुजंगासन और सूर्यनमस्कार जैसे आसनों का अभ्यास कराया।कार्यक्रम में महाप्रबंधक (खनन)/खान प्रबंधक एस.के.कोचर, महाप्रबंधक (सामग्री) पी.बी.एंटोनी, महाप्रबंधक (यांत्रिक सेवाएं) सेल्वाकुमार, उप महाप्रबंधक (प्रशिक्षण व सुरक्षा) सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक (सिविल) टी.एस.रामनाथ, एमएमडब्ल्यू यूनियन के सचिव ए.के.सिंह, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) संजय पाटील, सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा) प्रमोद कुमार, सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) शैलेंद्र सोनी सहित विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और आमजन उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) अभिजीत मिश्रा और दिनेश साहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (कार्मिक) मो. तनवीर जावेद ने किया। कार्मिक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here