
राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :- आज दिनांक 23.06.25 को छ.ग.पेंशनर्स समाज जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष एन.के.वर्मा के नेतृत्व में जिलाधीश महोदय गरियाबंद के माध्यम से वर्तमान ओपीएस पेंशनभोगियों को 25.03.2025 को वित्त मंत्री आदरणीया निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पारित विधेयक में आठवें वेतन आयोग जो 01.01 2026 से लागू होगा को मंजूरी दी गई है, में वर्तमान पेंशनरों को तथा सन् 2026 के बाद सेवानिवृत्त होंगे उन्हें अब कोई भी लाभ न मिलने का विरोध दर्ज कराते हुए इस विधेयक पर पुनर्विचार करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री को मांग-पत्र तथा जिले के पेंशनर्स की सूची को स्पाईरल बाईंडिंग बुक के रूप में बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के लिए सौंपा गया ।आज मांग-पत्र सौंपने के लिए जिला गरियाबंद से मैनपुर, गरियाबंद,छुरा तहसीलों के पेंशनर्स साथी उपस्थित रहे । जिलाध्यक्ष के साथ ,जी.आर.लोधी,के.के.निर्मलकर, एन.गंगासागर, एल.आर.बरिहा,शंकर ध्रुव, तिलक राम सिन्हा, चिन्ताराम सिन्हा, गोकुल राम साहू,रामभरोसा साहू,के.एल.सोनवानी, अनिल तिवारी, महेश कुटारे,बलवंत सुखदेवे, देवेंद्र कुटारे, एन.एस.वर्मा, महेश्वर प्रसाद दुबे, सरोजनी रात्रे,कौशिल्या ठाकुर, प्रमिला कश्यप, थनवार ठाकुर,केशोराम साहू,रतीराम चुरपाल,अनिल कुमार पात्र आदि पेशनर साथी उपस्थित रहे ।



