Home छत्तीसगढ़ मोर गांव -मोर पानी महा अभियान के तहत किया गया सोकपीट रिचार्ज...

मोर गांव -मोर पानी महा अभियान के तहत किया गया सोकपीट रिचार्ज एवं वृक्षारोपण

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : राज्य शासन के मंशानुरूप सरगुजा कलेक्टर के दिशा निर्देश एवं जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं भू- जल स्तर में सुधार लाने 25 जून 2025 को जनपद पंचायत लखनपुर क्षेत्र के समुचे 74 ग्राम पंचायतों में मोर गांव मोर पानी”” महाअभियान के तहत भू-जल संरक्षण संवर्धन जन भागीदारी के साथ वर्षा का पानी अधिक से अधिक रोककर भू-जलसंचयन करने के मकसद से क्षेत्र के चिन्हांकित ग्राम पंचायत भवन शासकीय भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कराया गया । और जहां पूर्व से निर्मित है उसमें सुधारीकरण हुआ।

इस अभियान में पी एम वाई जी के हितग्राहियों के यहां तथा चयनित व्यक्तियों के घर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कराया जाना भी शामिल रहा। स्वयं सहायता समूह के महिलाओं ग्रामीणों के घर या छत से बहने वाले पानी को ढलान क्षेत्र वाले स्थान में प्रस्तावित नक्शे के आधार पर सोक पिट निर्माण कार्य कराये जाने पहल की गई। पर्यावरण को बचाये रखने एक पेड़ मां के नाम रोपित किया गया।

जलसंरक्षण के नजरिए से विभिन्न प्रकार के संरचना का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री आवास हितग्राहीयो द्वारा स्वयं से वर्षा जल संरक्षण हेतु रिचार्ज पिट निर्माण कर अभूतपूर्व सहयोग दिया‌ गया। संरचना निर्माण का निरिक्षण जंप मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदप्रकाश पांडेय कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, अनुविभागीय अधिकारी (आर ई एस) प्रवीण खलखो तकनीकी सहायकों द्वारा किया गया।इस मौके पर सरपंच सचिव रोजगार सहायक सहित मैदानी अमला उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here