Home छत्तीसगढ़ रायपुर समेत 6 जिलों में GST का बड़ा एक्शन, फुटवेयर सेक्टर पर...

रायपुर समेत 6 जिलों में GST का बड़ा एक्शन, फुटवेयर सेक्टर पर पहली बार एक साथ छापे

0

 रायपुर :  राज्य जीएसटी विभाग ने बुधवार को रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर और कोरबा में फुटवेयर कारोबारियों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की। अब तक आमतौर पर ज्वेलरी, रियल एस्टेट, TMT और हार्डवेयर सेक्टर में GST छापों की खबरें आती थीं, लेकिन इस बार विभाग ने पहली बार फुटवेयर सेक्टर को जांच के घेरे में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, GST इंटेलिजेंस विंग को इनपुट मिला था कि राज्य के प्रमुख फुटवेयर कारोबारी टैक्स चोरी में लिप्त हैं और उन्होंने बड़ी मात्रा में टैक्स जमा नहीं किया है। इसके आधार पर विभाग की इन्फोर्समेंट टीमों ने बुधवार को एक साथ छापेमारी की।

इन छापों में कारोबारी परिसरों से दस्तावेज, कम्प्यूटर डेटा और इनवॉइस की गहन जांच की जा रही है। रिस्क पैरामीटर के आधार पर जिन व्यापारियों की टैक्स प्रोफाइल संदिग्ध पाई गई, उन्हें जांच में शामिल किया गया है। GST अधिकारियों का कहना है कि फुटवेयर सेक्टर अब तक जांच से काफी हद तक अछूता रहा था, लेकिन बिक्री के बड़े आंकड़ों के बावजूद कई कारोबारी उचित टैक्स जमा नहीं कर रहे थे। विभाग को उम्मीद है कि इन छापों से कर चोरी के बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल छापेमारी जारी है और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही कर चोरी की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here