एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा: विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, समाजसेवी जितेंद्र सिंह भदोरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जनपद अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी, उपाध्यक्ष दीपिका भदोरिया, मंडल संयोजक, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, संकुल समन्वयक और बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया गया, साथ ही उन्हें मिठाई, बैग, गणवेश और पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं।विधायक चैतराम अटामी ने अपने उद्बोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “शिक्षा ही वह रास्ता है, जिससे हम अपनी मंजिल हासिल कर सकते हैं। ज्ञान ऐसी संपत्ति है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता।” कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साह और प्रेरणादायक माहौल के बीच हुआ।



