
पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक शोएब मलिक (Shoaib Malik)ने भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के साथ शादी की है। साल 2010 में इन दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी की थी और लंबे समय तक इन दोनों की शादी की चर्चा होती रही थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है
2. ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी उन खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने भारतीय मूल की लड़की के साथ शादी की है। 2022 के अंत में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)ने भारत की रहने वाली विनी रमन के साथ में शादी की थी। इसी साल यह दोनों माता-पिता भी बनने वाले हैं क्योंकि कुछ दिन पहले ही बेबी शावर प्रोग्राम के सिलसिले में ग्लेन मैक्सवेल अपनी पत्नी के साथ भारत आए थे।
3. शॉन टेट
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट ने भी भारतीय मूल की लड़की के साथ में शादी की है। साल 2007 से ही शॉन टेट (Shaun Tait) मासूम शिंगा के साथ रिश्ते में थे। 7 सालों तक डेट करने के बाद इन दोनों ने साल 2014 में एक दूसरे के साथ शादी कर ली। उसके बाद यह दोनों कपल बहुत खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
4. मुथैया मुरलीधरन
श्रीलंका के महान फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का दिल भी भारतीय लड़की पर ही आया है। मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Murlitharan) की पत्नी का नाम मधिमलार रामामुर्थी है। इन दोनों की जोड़ी भी लोगों को बहुत पसंद आती है। हर किसी का यही कहना होता है कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हुए प्रतीत होते हैं।
5. हसन अली
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली भी भारतीय लड़की के साथ शादी कर चुके हैं साल 2022 मे ही हसन अली (Hasan Ali) सामिया आरजू के साथ निकाह के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की जोड़ी भी लोगों को बहुत पसंद आई है। इनकी जोड़ी देख हर किसी का यही कहना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के दिल हमेशा भारतीय लड़कियों पर आता है।



