
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : प्रा. शा. /मा.शा. ठेनही में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिरधन सोम, अध्यक्षता विजय कुमार ध्रुव, ज्योति सोम सरपंच ग्राम पंचायत ठेनही, श्री रूपेश्वर नाग उपसरपंच ग्राम पंचायत ठेनही, शिक्षक श्री श्रवण कुमार कश्यप, शिक्षक श्री हरीश कुमार कश्यप शिक्षक भुनेश्वर दिवाकर, शिक्षक गायकवाड , पालक लोकनाथ नाग, माखन यादव, श्रीमती केजा बाई गौर, डिगेश्वरी सोम, रूखमणि बोरझा, सुनीता बाई नाग, कामितला बाई सोम, पूजा बाई चनाप, अंजनी बाई नाग के साथ ही जनपद सदस्य सिरधन सोम ने कहा कि सभी घरों में बच्चे की पढ़ाई के लिए अलग स्थान हो जिस तरह से सभी घरों में खाना बनाने के लिए रसोई, मनोरंजन के लिए टीवी रखने का स्थान, यहां तक कि झाड़ू को रखने के लिए अलग स्थान रहता है और बच्चों के लिए कोई भी स्थान सुनिश्चित नहीं रहता उसी तरह अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए पढ़ाई करने के लिए घर में अलग स्थान सुनिश्चित किया जावे क्योंकि जिस तरह से माहोल मिलेगा उसी तरह से बच्चे आगे बढ़ेंगे । और साथ ही पालक समिति द्वारा सभी शिक्षक का स्वागत करके बच्चों को मिठाई गणवेश, पुस्तक वितरण कर बड़े धूमधाम से प्रवेश उत्सव मनाया गया।



