Home छत्तीसगढ़ संजीव शाही को NMDC किरंदुल में अधिशासी निदेशक के पद पर पदोन्नति...

संजीव शाही को NMDC किरंदुल में अधिशासी निदेशक के पद पर पदोन्नति व हैदराबाद स्थानांतरण पर सम्मानित

0

 

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा  : बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स (NMDC) में कार्यरत संजीव शाही को अधिशासी निदेशक के पद पर पदोन्नति और NMDC मुख्यालय, हैदराबाद स्थानांतरण पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), किरंदुल द्वारा सम्मानित किया गया। यूनियन के अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप और सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में उन्हें पुष्प गुच्छ, गांधी टोपी, तिरंगा गमछा, शाल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। शाही एक मृदुभाषी, अनुभवी और कुशल माइनिंग इंजीनियर होने के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रशासक हैं। उन्होंने दोणिमलई और बचेली में लंबी सेवा के बाद किरंदुल परियोजना में लगभग एक वर्ष तक कार्य किया, जहां उन्होंने उत्पादन और डिस्पैच के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उनकी कार्यशैली ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित कर टीम भावना से बेहतर परिणाम हासिल किए।

सम्मान समारोह में यूनियन के पदाधिकारी चिन्नास्वामी, प्रशांत ठाकर, दिलीप सिंह, बिजी प्रदीप, महेश कुमार मल्लाह, पतिराम बघेल, ओम कुमार साहू, राकेश लाल, रविश तिवारी, राजेंद्र पटनायक, त्रिलोक बांधे सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here