रायपुर: पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज, रायपुर के कम्युनिटी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा पर उनकी ही विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में मौदहापारा थाना पुलिस ने डॉ. सिन्हा के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
जनवरी में हो चुकी थी शिकायत
प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा पर छात्रा ने जनवरी 2025 में डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (डीएमई) को पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी दी थी, लेकिन जांच में डॉ. सिन्हा को क्लीन चिट दे दी गई। इस दौरान छात्रा ने विभाग के अन्य स्टाफ से भी मदद मांगी, पर किसी ने सामने आने से इनकार कर दिया।
शिकायत के बाद भी बंद नहीं हुईं प्रोफेसर की हरकतेंइसके बाद छात्रा ने कॉलेज की विशाखा कमेटी में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। जांच में आरोपों को गंभीर मानते हुए डॉ. सिन्हा को एचओडी के पद से हटा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी उनकी हरकतें बंद नहीं हुईं। लगातार परेशान होने के बाद युवती ने आखिरकार मौदहापारा थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है।



