Home देश पटना से सुल्तानगंज जाने के लिए चल रही 17 ट्रेनें, बसों की...

पटना से सुल्तानगंज जाने के लिए चल रही 17 ट्रेनें, बसों की संख्या भी बढ़ी…

0

पटना :- पटना से सुल्तानगंज जाने के लिए 17 ट्रेनें उपलब्ध हैं. सुलतानगंज जाने से पहले आप RailYatri, MakeMyTrip, या ConfirmTkt.com जैसी वेबसाइटों पर ट्रेनों का समय, किराया और उपलब्धता की जानकारी देख सकते हैं. पटना जंक्शन से सुल्तानगंज के बीच चलने वाली पहली ट्रेन (12368) विक्रमशिला एक्स्प्रेस है. यह ट्रेन पटना जंक्शन से प्रतिदिन रात 02 बजकर 20 मिनट पर खुलती है. वहीं सुल्तानगंज सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर पहुंचती है. दूसरी ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 05 बजकर 45 मिनट पर खुलती है और सुल्तानगंज 10 बजकर 59 मिनट पर पहुंचती है. वहीं पटना जंक्शन और सुल्तानगंज के बीच सबसे तेज चलने वाली ट्रेन (13334) पटना दुमका एक्सप्रेस है, जिसका चलने का समय है सुबह 06 बजकर 40 मिनट और सुल्तानगंज 10 बजे पहुंच जाती है. यह ट्रेन पटना जंक्शन और सुल्तानगंज के बीच प्रतिदिन चलती है. यह ट्रेन 198 किलोमीटर की दूरी मात्र 03.20 घंटे में तय करती है.

श्रद्धालुओं के लिए बस यात्रा भी बेस्ट ऑब्शन:- पटना से सुल्तानगंज की दूरी लगभग 210 किलोमीटर है, और बस से यात्रा करने में लगभग 5 से 7 घंटे का समय लगता है. इस रूट पर बसों का किराया 500 रूपये से शुरू होता है और अधिकतम 700 रूपये तक जाता है. यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसी, बिना ऐसी और डीलक्स बसें भी उपलब्ध है. अधिकतर बसें शाम 6 बजे के बाद चलती है, जिनमे से कुछ बसों के खुलने का समय रात 8:15 बजे भी होता है. इस समय पर ट्रैफिक कम होने से यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव होता है.

रूट पर चलने वाली बसों की सूची

1. RHDC रोडवेज बस: गांधी मैदान बस स्टैंड से शाम 8 बजकर 30 मिनट पर खुलती है, जिसका किराया 550 रूपये है, यह एक एसी सीटर बस है.

2. श्री कृष्णा रथ बस: गांधी मैदान बस स्टैंड से शाम 8 बजकर 30 मिनट पर खुलती है, जिसका किराया करीब 700 रूपये है, यह 2+1 एसी स्लीपर बस है.

3. श्री हरी बस: गांधी मैदान बस स्टैंड से शाम 08 बजे खुलती है, जिसका 500 रूपये किराया है, यह एक नॉन एसी डीलक्स बस है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here