Home स्वास्थ्य बार-बार पीते हैं चाय-कॉफी तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते...

बार-बार पीते हैं चाय-कॉफी तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान…

0

लोगों के दिन की शुरुआत चाय-कॉफी के साथ होती है. कई लोग थकान मिटाने और इंस्टेंट एनर्जी के लिए दिन में कई बार चाय या कॉफी पीते (Drinking Tea And Coffee Side Effects) हैं. चाय-कॉफी में कैफीन होता है जो दिमाग पर सीधा असर करता है. ज्यादा कैफीन का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. अगर आप दिन में कई बार चाय-कॉफी पीते हैं गंभीर (Health Risk Of Drinking Tea And Coffee) हो सकता है. चलिए बताते हैं कि कितनी चाय-कॉफी पीना खतरनाक (Drinking Tea And Coffee) हो सकता है और इससे क्या-क्या नुकसान होते हैं.

ज्यादा चाय या कॉफी पीने के नुकसान
जब ज्यादा चाय या कॉफी पीने की बात हो रही है तो आपके मन में यह विचार आ रहा होगा कि कितनी चाय पीनी चाहिए. एक दिन में 300 ग्राम से कम कॉफी या चाय पीनी चाहिए यानी करीब 3 कप से कम चाय-कॉफी पिएं. अगर आप 3 कफ से ज्यादा चाय कॉफी पीते हैं तो शरीर को नुकसान होता है. इससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

ज्यादा चाय-कॉफी पीने के नुकसान
डायबिटीज

चाय और कॉफी में शुगर की हाई मात्रा होती है. ऐसे में बार-बार मिठी चाय-कॉफी पीने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है. ऐसे में डायबिटीज की समस्या हो सकती है. चाय-कॉफी पीने से इंसुलिन में गड़बड़ हो सकती है.

पेट की दिक्कत
कैफीन का अधिक सेवन पेट को खराब कर सकता है. ज्यादा चाय-कॉफी पीने से डायरिया जैसी दिक्कत शुरू होने लगती है.

नींद न आना
ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन नींद न आने का कारण बन सकता है. लोग नींद भगाने के लिए चाय-कॉफी पीते हैं अगर दिन में कई बार चाय कॉफी पीते हैं तो नींद लेने में दिक्कत होती है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here