Home छत्तीसगढ़ ऑपरेशन सिंदूर निबंध प्रतियोगिता में ऐश्वर्या गर्ग जिले में प्रथम।

ऑपरेशन सिंदूर निबंध प्रतियोगिता में ऐश्वर्या गर्ग जिले में प्रथम।

0

मनेद्रगढ़:- भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तर्ज पर हिंदी साहित्य भारती जिला इकाई के संयोजक सतीश उपाध्याय ने ऑपरेशन सिंदूर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें प्रथम प्रतिभागी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई थी। हिंदी साहित्य भारती के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में वार्ड नंबर 10 की ऐश्वर्या गर्ग को प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पेशे से सिविल इंजीनियर यश गर्ग की पत्नी ऐश्वर्या गर्ग राजनांदगांव में कम्युनिटी बेस्ड आई हॉस्पिटल में नेत्र सहायक अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

ऐश्वर्या को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वश्रेष्ठ निबंध के लिए स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ मेमन की तरफ से नगद 1000 की राशि प्रदान की जाएगी। ऐश्वर्या गर्ग को नगर की अन्य महिला संस्था भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर के विभिन्न पहलुओं का प्रमाणित आंकड़े उल्लेख करने एवं सशक्त निबंध सफल लेखन के लिए पतंजलि योग समिति की योग साधिका एवं समाजसेविका रूपा पोद्दार के द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here