रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर के दैनिक गुदड़ी बाजार में आज 11 जुलाई को बोलेरो वाहन के अनाड़ी चालक के कारण भयानक हादसा होते होते टल गया। कई लोगों की जान बच गई। दरअसल गुदड़ी बाजार के पास तकरीबन साढ़े चार बजे बोलेरो वाहन सीजी 15 सीआर 4164 भीड़ भाड़ वाले जगह पर खडी थी । अम्बिकापुर की ओर से आ रही शिवम् यात्री बस तथा दूसरे अन्य चार तथा दोपहिया वाहन वाले बोलेरो वाहन चालक को बोले किनारे कर ल़ो बोलेरो वाहन के अनाड़ी चालक ने जैसे ही एक्सीलेटर पर पांव रखे बोलेरो तेज गति से आगे दौड़ पड़ी गनीमत की लोग इधर-उधर दौड़ पड़े जिससे बहुत बड़ा खतरा टल गया। लेकिन बोलेरो कार दूसरे वाहनों से टकराते हुए किसी तरह रूक सकी । लोगों में डर से अफरातफरी मच गया। काबिले गौर है लखनपुर
दैनिक गुदड़ी बाजार में अक्सर बहुत भीड़भाड़ रहती है और बीच रास्ते से आने जाने वाले यात्री बस तथा दूसरे चार दो पहिया वाहन गुजरते हैं। अगल बगल में ठेला गुमटी तथा फल सब्जी वालो की दुकान कतार से लगी होती है। अलावा इसके सड़क किनारों पर बेतरतीब मोटरसाइकिलो का अंबार लगा होता है ऐसे में प्रतिक्षा बस स्टैंड के तरफ आने जाने वाले वाहनों का सिलसिला भी जारी रहता है।
आये दिन किसी न किसी खड़े वाहन के चलते जाम लग जाता है। जिससे सब्जी खरीदारों को पैदल गुजरने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत को इस तरह के अव्यवस्था से अवगत कराया था। व्यवस्था सुधार की कोशिश भी की गई थी लेकिन कोई सार्थक नतीजा सामने नहीं आया। दशा यथावत बनी रही।
गुदड़ी बाजार के पास यही आलम रहा तो कभी ना कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर सहित आसपास क्षेत्र से आये लोगों ने आज के बोलेरो वाहन कांड को देखते हुए गुदड़ी बाजार के ईर्द-गिर्द से गुमटी ठेला को हटाकर करीने से लगाये जाने तथा यत्र तत्र खडे मोटरसाइकिल दूसरे वाहन को नियमानुसार एक निश्चित स्थान पर खड़ा कराने पुख्ता इंतजाम किये जाने की बात कही है।
अब देखने वाली बात होगी कि नगर पंचायत इस पर क्या विचार करती है। समय पर मालूम हो सकेगा।हंगामे के बाद किसी तरह मामला शांत हो सका ।



