Home Blog कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा लखनपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रजपुरीकला लखनपुर में आज 11 जुलाई दिन शुक्रवार को धूमधाम से शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि राकेश अग्रवाल (विधायक प्रतिनिधि) विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र जायसवाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,श्रीमती शशि कला सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत लखनपुर, कामेश्वर राजवाड़े जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत लखनपुर, श्री दिनेश बारी मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष लखनपुर, मंडल महामंत्री सचिन बंसल,विक्रम सिंह श्रीमती हेमावती प्रजापति रहे।

साथ ही जंप मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वेच्छा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी डी0के0 गुप्ता, एबीओ मनोज तिवारी, बीआरसी दीपेश पांडेय , सीएससी अंजनी कुमार मिश्रा प्रवेशोत्सव में उपस्थित रहे।

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का श्रीगणेश मां सरस्वती के छायाचित्र में फूल माला समर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों को संगीत के माध्यम से तथा भविष्य के प्रतीक स्वरूप हाथ में पेंसिल प्रदान कर कराया गया।अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह तथा अन्य शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत पुष्प प्रतीक द्वारा किया गया। अतिथियों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर, मीठा खिला कर उन्हें स्कूल बैग,पुस्तक, कॉपी, गणवेश आदि वितरण कर शिक्षा यात्रा आरंभ कराया। इस शुभ अवसर पर कस्तूरबा की छात्राओं ने अपने खास अंदाज में म्यूजिक बैंड के साथ स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया ।

तथा नृत्य के माध्यम से साक्षरता का पैगाम देते हुये नव प्रवेशी छात्राओं के दिलों दिमाग में विद्यालय के प्रति उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया ।

शासन के मंशानुरूप एक पेड़ मां के नाम अतिथियों के उपस्थिति में कस्तूरबा प्रांगण में पौधा रोपित कर विद्यालय तथा आसपास में हरियाली का संदेश दिया गया मुख्य अतिथि ने बच्चों को विद्यालय में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से अवगत कराते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने प्रेरित किया ।

कार्यक्रम का समापन अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह के धन्यवाद ज्ञापित के साथ विद्यालय के संदर्भ में प्रतिवेदन प्रस्तुत कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिकाएं श्रीमती दीप्ति वर्मा, श्रीमती छवि लता महापात्र, श्रीमती मेरी ममता लकड़ा श्रीमती रूपा चक्रधारी , अभिलाष सिंह तुरंती राजवाड़े एवं पलक गुप्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here